कटनी – नगर पालिक निगम कटनी के उपायुक्त श्री गुप्ता शनिवार देर रात्रि शहर के बस स्टैंड में संचालित रैन बसेरा आश्रय स्थल एवं फायर ऑफिस की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरा में ठहरने वाले जरूरतमंद नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को संतोषजनक बनाए रखने के निर्देश दिए।उपायुक्त श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए रैन बसेरा में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा जरूरतमंदों को समय पर समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए।इसके पश्चात उन्होंने फायर ऑफिस का निरीक्षण करते हुए अग्निशमन वाहनों, उपकरणों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फायर अमले को सदैव सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए।उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा नगर निगम की प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विभागीय अमले को समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना आवश्यक है।
निगम उपायुक्त श्री गुप्ता ने रैन बसेरा एवं फायर ऑफिस की व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण नागरिकों को मुस्तैदी से सेवाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42











