Home इंदौर पीएम आवास पूर्णता और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण...

पीएम आवास पूर्णता और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण में प्रगति लाने जनपद विजयराघवगढ़ में हुई समीक्षा

35
0

कटनी- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवासों की पूर्णता हेतु जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के सभागार में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ब्रतेश जैन और जिला पंचायत से सहायक परियोजना अधिकारी  श्री मृगेंद्र सिंह के द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित हुई। ग्राम पंचायत वार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने हितग्राहियों से सतत संपर्क और संवाद करते हुए आवास पूर्णता में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी जन हितैषी योजनाओं की प्रगति की निगरानी और समीक्षा प्रति दिन की जाती है। समीक्षा बैठक में मौजूद सहायक विकास विस्तार अधिकारी,पँचायत समन्वय अधिकारी और उपयंत्री को  निर्माणाधीन अपूर्ण आवासों की पूर्णता के साथ सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी समीक्षा करते हुए 5 सितंबर 2026 तक 80% वेटेज़ प्राप्त करने हेतु कार्ययोजना बनाई जाकर शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण हेतु तत्परता पूर्वक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here