Home इंदौर पहले दिन जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में 1 हजार 600 विद्यार्थियों ने...

पहले दिन जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में 1 हजार 600 विद्यार्थियों ने की सहभागिता.

11
0

जबलपुर
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर शासकीय स्कूलों के कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा के पहले दिन आज शुक्रवार को 1 हजार 616 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा कक्षा 2 एवं 3, कक्षा 4 एवं 5 तथा कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में सभी सहभागी छात्र-छात्राओं को राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जा रहे हैं। ओलंपियाड परीक्षा कक्षा 2 और 3 के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी, गणित एवं अंग्रेजी, कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, गणित, अंग्रेजी एवं पर्यावरण तथा कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान, हिंदी, संस्कृत, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों पर आधारित है। प्रतियोगिता के पहले दिन कक्षा 2 और 3 के तीनों विषय हिंदी अंग्रेजी एवं गणित की तथा कक्षा 6 से 8
की हिंदी, अंग्रेजी तथा संस्कृत विषय की परीक्षा संपन्न हुई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार 17 जनवरी को कक्षा 4 और 5 के चारों विषय हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण तथा कक्षा 6 से 8 के गणित, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान विषय की ओलंपियाड परीक्षा संपन्न होगी। पूर्व में शाला स्तर से पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने जन शिक्षा केंद्र स्तर की ओलंपियाड परीक्षा में सहभागिता की। इसके पश्चात जनशिक्षा
केंद्र स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं ने आज जिला स्तर की ओलंपियाड परीक्षा में सहभागिता की। प्रतियोगिता के पहले दिन डीपीसी योगेश शर्मा ने विकासखंड नगर शिक्षा केन्द्र एक अंतर्गत शासकीय एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगर शिक्षा केंद्र दो अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारबाग एवं पाटन विकासखंड अंतर्गत पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटन परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here