Home इंदौर नागरिकों को स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने नगर निगम के प्रयास जारी,...

नागरिकों को स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने नगर निगम के प्रयास जारी, टंकियों की सफाई का कार्य अनवरत जारी मुस्तैदी से हो रहा जलापूर्ति की सघन निगरानी एवं जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य

23
0

कटनी – नगर में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में नगर निगम कटनी द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिनों नगर पालिक कटनी अंतर्गत आने वाले विभिन्न जल स्रोतों कनकने स्कूल ओव्हर हेड टैंक, निषाद शाला टंकी, माधवनगर कैरिन लाइन टंकी क्रमांक 2, हाउसिंग बोर्ड ओवर हेड टैंक की व्यापक सफाई का कार्य संपन्न कराया गया।

           नगर पालिक निगम कटनी द्वारा पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। टंकियों की सफाई के दौरान जल टंकियों को पूर्णतः खाली कर उनके भीतर जमी गंदगी, काई एवं अवांछित पदार्थों को हटानें के साथ ही आवश्यकतानुसार कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव कर स्वच्छता सुनिश्चित की गई। इस प्रक्रिया से जल की शुद्धता एवं उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

           जल प्रदाय विभाग के उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के विभिन्न वार्डों में चरणबद्ध तरीके से सभी जलप्रदाय टंकियों की सफाई एवं निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को नियमित रूप से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही पाइपलाइन एवं जल वितरण प्रणाली की भी निगरानी की जा रही है। वहीं वार्डो मे होने वाली पेयजल आपूर्ति के दौरान नागरिकों से पेयजल की गुणवत्ता के संबंध मंे संवाद किया जाकर पेयजल के नमूनों के संग्रहण कर सेंपलिंग हेतु प्रयोगशाला भेजकर पेयजल गुणवत्ता की जांच का कार्य भी दैनिक रूप से निरंतर जारी है।

   नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल हेल्पलाइन नंबर 9351136230 पर अवगत कराने का आग्रह किया है। जिससे समय रहते शिकायतों का समाधान किया जा सके।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here